लॉकडाउन के बीच कुछ इस तरह समय गुजार रहे लक्ष्मण सिंह, देखें वीडियो

Lakshman Singh

राधौगढ।

देश में लगातार फैल रहे कोरोना महामारी(corona pandemic) के बीच सरकार(government) द्वारा लॉकडाउन(lockdown) की अवधि बढ़ा दी गई है। जिसके कारण लोग अपने-अपने घरों में बन्द हैं और कुछ ना कुछ करके अपने समय का सदुपयोग कर रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के राधौगढ विधायक लक्ष्मण सिंह लॉकडाउन में किचन में समय बिताते नजर आ रहे हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं उन्होंने प्रदेशवासियों से लॉकडाउन का पालन करने एवं स्वस्थ रहने की बात कही है।

दरअसल इस वीडियो में लक्ष्मण सिंह किचन में हरे चने का पुलाव बनाते नजर आ रहे हैं। वही वह लोगों के साथ इस विशेष व्यंजन की रेसिपी भी शेयर कर रहे हैं। राघौगढ़ विधायक लक्ष्मण सिंह(mla laxman singh) ने लोगों से अपील की है कि वह घर में रहें सुरक्षित रहें और लॉकडाउन का ये वक्त किचन(kitchen) के कामों में मदद करने में भी बिताए। उन्होंने कहा है कि विश्व कोरोना महामारी से सिर्फ घर में रहकर है स्वस्थ हो सकता है। वहीं उन्होंने प्रदेशवासियों के स्वस्थ रहने की कामना की है।

बता दें कि इससे पहले दमोह के पथरिया की दबंग विधायक रामबाई(mla rambai) भी किचन में समय गुजरते हुए पकोड़े चलते नजर आए थे। वहीं भाजपा(bjp) के वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा(narottam mishra) का भी एक वीडियो सोशल मीडिया(video social media) पर वायरल(viral) हुआ था जिसमें बच्चों के साथ खेलते और उन्हें पढ़ाते हुए नजर आ रहे थे। 3 मई को लॉकडाउन के दूसरे चरण खत्म होने के बाद 11 मई तक तृतीय चरण का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जहां सभी लोग अपने घरों में कैद है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews