
शिवपुरी, शिवम पाण्डेय | मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना में ममरोनी ग्राम पोटा में शिक्षकों का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां शिक्षा के मंदिर में खुलेआम दिन के उजाले में शराब-मुर्गा पार्टी का वीडियो इन दिनों बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इंटरनेट मीडिया पर वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्कूल में शिक्षक स्कूल परिसर में मांस पकाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षकों को शराब का भी सेवन करते देखा जा सकता है। इसे लेकर पूरे जिले में तरह-तरह की बातें हो रही है।
यह भी पढ़ें – Sarkari Naukari: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली कई पदों पर भर्ती, 11 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स
बता दें कि वायरल वीडियो की पुष्टि की गई तो पता चला कि शिक्षक का नाम मनोहर सिंह बुंदेला है जो कि स्कूल में मुर्गा पार्टी कर रहे हैं। स्कूल के मास्साब के मुताबिक, पाठशाला को मयखाना बना कर मुर्गा पार्टी करना कोई गुनाह नहीं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गांव के ही किसी व्यक्ति ने ही बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 17 संध्या सियाराम लोधी ने संपूर्ण घटनाक्रम की शिकायत कलेक्टर सहित जिले शिक्षा अधिकारी से की है अब देखना यह कि प्रशासन इन शिक्षकों पर किस तरह की कार्रवाई करता है।
[dgv_vimeo_video id=”766001627″]
वहीं, इस पूरे मामले के बाद ग्रामीण और परिजन प्रशासन से काफी ज्यादा नाराज हो गए हैं। सभी ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सरपंच प्रतिनिधि को इस घटना की शिकायत मिलने के बाद वह सुबह से मॉनिटरिंग कर रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस घटना के बाद अफसरों ने वायरल वीडियो को जांच के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का भी इसमें सहयोग मिल गया। इसके बाद आगे तय होगा। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसा करने के लिए उन्हें किसका साथ मिल रहा है। साथ ही, यह भी बड़ा सवाल उठता है कि यह खेल स्कूल परिसर में कब से चल रहा है। जिसका वीडियो आज वायरल हुआ है।
यह भी पढ़ें – कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, पेंशन स्कीम में बड़ा बदलाव, इस तरह मिलेगा लाभ, जानें नए नियम
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

