Lockdown: CM शिवराज का विधायक निधि को लेकर बड़ा फैसला

Lockdown: CM शिवराज का विधायक निधि को लेकर बड़ा फैसला

भोपाल।

मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के हितों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को निर्णय लेते हुए बताया कि अब विधायक अपने विधायक निधि का उपयोग अपने क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुलझाने में कर सकते हैं। प्रदेश के 12 जिले कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में उस जिले को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों के विधायक अपनी विधायक निधि के उपयोग अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं पर खर्च कर सकते हैं।प्रदेश को पूरी तरह से लॉकडाउन करने के बाद प्रदेश की जनता त्रस्त है। ऐसे में अगर विधायक अपनी विधायक निधि का उपयोग अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए करते हैं। तो इससे जनता को काफी राहत मिल सकती है। वहीं शुक्रवार को चौहान ने सख्ती के साथ निर्णय लेते हुए कहा था कि किसी भी सूरत में किसी के द्वारा संक्रमण छिपाने की जानकारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। वहीं  कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं, तबलीगी जमात के लोगों ने संक्रमण की जानकारी छुपाई, उससे प्रदेश के कई जिलों में संक्रमण फैल गया।दूसरों के जीवन से खेलने की अनुमति किसी को नहीं है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews