Lockdown: मुस्लिम धर्मालम्बियों ने घरों में अदा की नमाज़, वीडियो कॉल से दी ईद की मुबारकबाद

Lockdown: मुस्लिम धर्मालम्बियों ने घरों में अदा की नमाज़, वीडियो कॉल से दी ईद की मुबारकबाद

जबलपुर।संदीप शर्मा

मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र त्यौहार रमज़ान शहर में सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगाए गए लॉक डाउन के चलते मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाहों में नमाज तो अदा नहीं की लेकिन घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परंपरा के अनुसार खुदा की इबादत की और अमन का पैगाम दिया। इस मौके पर एक दूसरे को दूर से ईद की मुबारकबाद देने के साथ ही मुस्लिम धर्मावलंबियों ने वीडियो कॉल के जरिए शहर के अलावा दूर दराज इलाकों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों को ईद की शुभकामनाएं दी।

अपने घरों में रहकर ईद की नमाज अदा करने वाले मुस्लिम धर्मावलंबियों का कहना है कि लॉक डाउन के चलते उन्हें सामूहिक रूप से नमाज अदा न कर पाने का मलाल तो है लेकिन उन्होंने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस्लाम के साथ ही राष्ट्र धर्म का भी पालन किया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगाए गए लॉक डाउन का पालन करने के साथ ही घरों में ही नमाज अदा करने की अपील मध्यप्रदेश के मुफ्ती आजम हजरत मौलाना डॉक्टर हामिद अहमद सिद्दीकी ने भी मुस्लिम धर्मावलंबियों से अपील की थी, जिसका पालन करते हुए शहर में रहने वाले मुस्लिम परिवारों ने अपने घरों में रहकर ही ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews