Lockdown: एमपी में अब यहां हुआ तहसीलदार पर हमला, आरोपियों की खोजबीन जारी

Lockdown: एमपी में अब यहां हुआ तहसीलदार पर हमला, आरोपियों की खोजबीन जारी

डबरा।यशवंत श्रीवास्तव।

इंदौर में अभी पत्थरबाजी की घटना को कुछ ही दिन बीते हैं कि आज ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील में भीड़ को समझाइश देने गए तहसीलदार को ऐसी ही घटना का सामना करना पड़ा। घटना सांखनी बासोडी तिराहे की है। जहां पांच छः गाड़ी खड़ी होने की सूचना प्रशासन को मिली। जिसपर एक्शन लेते हुए तहसीलदार कुलदीप दुबे नायब तहसीलदार पंकज कोली के साथ वहां पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। किंतु अचानक माहौल गर्म हो गया और लोगों ने उनके ऊपर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में तहसीलदार के सर और आंख पर चोट आई है। वहीं उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है। साथ ही तहसीलदार की गाड़ी भी फूट गई।

इधर घटना की सूचना भितरवार एसडीएम और पुलिस प्रशासन को दी गई। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल सांखनी तिराहे स्थित घटनास्थल पर दबिश देने पहुंचा पर वहां कोई नहीं मिला। फ़िलहाल भितरवार पुलिस ने 5 नाम दर्ज और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास,शासकीय कार्य में बाधा 188 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना देर रात रविवार की है।

आपको बता दें की कोरोना महामारी के चलते सीमाओं को सील कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाएं बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। इसी के चलते भितरवार तहसीलदार कुलदीप दुबे को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। यही कारण है कि वे रात में भी जगह जगह बनाए गए पोस्टों पर चेकिंग करने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें भीड़ जमा होने की सूचना मिली। जिसकी तफ़्तीश के लिये वह वहां पहुँचे और लोगों को समझाया लेकिन मामला बिगड़ जाने के बाद उनके साथ यह हादसा हो गया। तहसीलदार का कहना है उनके ऊपर हवाई फायरिंग भी किए गये है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही फ़िलहाल सभी फ़रार बताए जा रहें हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews