Lockdown: नियमों का पालन न करने पर पुलिस कर रही एफआईआर और जुर्माना की कार्यवाही

Lockdown: नियमों का पालन न करने पर पुलिस कर रही एफआईआर और जुर्माना की कार्यवाही

डिंडौरी।प्रकाश मिश्रा

कोरोना(corona) संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस बार-बार आम जनता से अपील कर घरों में सुरक्षित रहने तथा नियमों का पालन कर प्रशासन को सहयोग करने की अपील कर रही है। बावजूद उसके लाक डाउन के दौरान कुछ लोग बेवजह सड़कों पर आकर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर रहे हैं । जिला प्रशासन(District administration) और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी(Superior officer) स्वयं सड़कों पर खड़े होकर कार्यवाही को अंजाम दे रहे हैं।

मामला रविवार का है जहाँ जिला कलेक्टर(collector) ने पूरे जिले में कंप्लीट लॉकडाउन(lockdown) घोषित कर रखा है बावजूद इसके लोग निरर्थक बहाना बनाते हुए सड़क पर बेवजह आवाजाही कर रहे हैं। पुलिस(police) की बार-बार अपील के बाद भी जब लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे तब पुलिस को मजबूरन कड़ाई करनी पड़ रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस मौके पर ही आंशिक रूप से सजा देते हुए उठक बैठक लगवा रही है। वहीं दोपहिया चार पहिया वाहनों में सोशल डिस्टेंस(social distance) ना बनाने वालों पर धारा 188 के तहत मामला भी दर्ज कर जुर्माना की कार्रवाई की पुलिस कर रही है। अभी तक दर्जनों की संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

बता दें कि शनिवार की दोपहर 12.30 बजे से सोमवार सुबह 7.00 बजे तक जिले में कम्प्लीट लॉकडाउन(complete lockdown) के आदेश जिला कलेक्टर बी कार्तिकेयन ने जारी किए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews