LOCKDOWN: प्रशासन की लापरवाही से उड़ी नियमों की धज्जियां

LOCKDOWN: प्रशासन की लापरवाही से उड़ी नियमों की धज्जियां

मंदसौर।तरुण राठौर

नगर में कोरोना मरीज मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से प्रशासन कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं नगर के तीन क्षेत्रो को पूरी तरह से सील कर दिया है। जिसमें गोल चौराहे पर स्थित कर्मचारी कालोनी मेघदूत नगर व रामटेकरी का कुछ हिस्सा शामिल है। इस क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा में लोगों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें आज चूक देखने को मिली।

सुबह जब एक दूधकर्मी मेघदूत नगर स्थित सील क्षेत्र में दूध देने पहुंचा तो उसने न मुँह पर मास्क लगा रखा था और नहीं हाथ में ग्लोबज थे। वह खुले हाथो से उस क्षेत्र के लोगों को दूध दे रहा था। उनसे सामान के पैसे ले रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि उस समय वहां पर प्रशासन के कर्मचारी भी मौजूद थे। पर उन्होंने भी उससे नही रोका। जोकी प्रशासन के कर्मचारी की बहुत बड़ी गलती है। जबकि इस समय बिना मुह पर मास्क लगाए घर से बाहर निकलना कानून अपराध है। ये दूधवाला तो प्रशासन के नियम की धज्जियां उड़ाते दिखा। इस क्षेत्र को नगर पालिका के द्वारा सैनिटाइज कर यहां के लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं है। वहीं से प्रतिबंधित शत्रु घोषित करने के बाद इस तरह की लापरवाही इस संक्रमण को फैलने में मदद कर सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews