Lockdown2: मजदूरों का वायरल वीडियो, लगाई घर वापस बुलाने की गुहार

Lockdown2: मजदूरों का वायरल वीडियो, लगाई घर वापस बुलाने की गुहार

खरगोन।त्रिलोक रामणेकर

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र के सेकड़ो मजदूर गुजरात के खेड़ा जिले में फंसे हुए है । इन मजदूरों ने एक वीडियो(video) बनाकर वायरल किया है। जिसमे उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार सहित कसरावद के कांग्रेस के विधायक एव पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव से वापस लाने की गुहार लगाई है। जिसको लेकर सचिन यादव ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान(shivraj singh chouhan) को पत्र लिखकर गुजरात मे फंसे मजदूरों का वापस लाने की मांग को लेकर पत्र लिखा है।

गुजरात मे फंसे मजदूरों का कहना है कि गुजरात मजदूरी करने आये थे और लॉक डाउन(lockdown) हो गया है। हमने 20 अप्रेल तक खुलने का देखा लेकिन लॉक डाउन नही खुला है। अब हमारे पास ना खाने के लिए है और नही रुकने के लिए व्यवस्था है। अब कहा जाए बच्चे खाना मांगते है। खाने का समान लेने के गाव में जाते है तो पुलिस मारकर वापस भगा देती है। ऐसी स्थिति में कहा जाए। मजदूरों ने कहा है कि वे मध्यप्रदेश सरकार एव कसरावद विधायक सचिन यादव से मांग करते है हमे अपने गाँव कसरावद वापस लाने की गुहार लगाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews