MP के गृहमंत्री का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- कांग्रेस के युवराज की बातों में न सच्चाई होती है न तर्क

MP के गृहमंत्री का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- कांग्रेस के युवराज की बातों में न सच्चाई होती है न तर्क

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) पर करारा हमला बोला है| डॉ मिश्रा ने कहा कांग्रेस के युवराज की किसी बात में न तो सच्चाई होती है और न कोई तर्क होता है| इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) को जिम्मेदार ठहराया था| जिस पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है|

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए ट्वीट किया| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अर्थव्यवस्था को लेकर लिखा है कि तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को कैसे बर्बाद करें, इसकी सीख मोदी सरकार से लें| उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार सबके सामने एक सबक की तरह हैं कि दुनिया की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को कैसे बर्बाद किया जाए|

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार किया है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा -कांग्रेस के युवराज की किसी बात में न तो कोई सच्चाई होती है, न कोई तर्क होता है, बस आरोप लगाते रहना है। भारत विश्व की सबसे तेज़ अर्थव्यवस्था है, IMF की अभी-अभी रिपोर्ट भी आई है, लेकिन इसमें भी इन्हें बर्बादी दिख रही है !

एक अन्य ट्वीट में गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने लिखा कि IMF ने भारत के 2021 में दो अंकों में विकास दर वाला विश्व का एकमात्र देश होने का अनुमान जताया है। जब दुनिया कोरोना महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को संभालने में लगी है तब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की नीतियां हमें नए आयाम की ओर ले जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews