आर्थिक संकट में मध्य प्रदेश, सरकार ने फिर लिया दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज

शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश सरकार (Madhyapradesh Government) गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही है| सरकार को बार बार हजारों करोड़ रुपए का कर्ज (Loan) लेना पड़ रहा है| कर्ज में डूबी सरकार ने एक बार फिर दो हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया है। इसे मिलाकर प्रदेश सरकार अब तक दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज ले चुकी है।

कोरोना के चलते राजस्व वसूली में कमी और केंद्र से पर्याप्त राजस्व और अनुदान राशि नहीं मिलने के चलते सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है, योजनाओं के संचालन के लिए लगातार कर्ज लिया जा रहा है| मौजूदा वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार 16 बार कर ले चुकी हैं। 2000 करोड़ के कर्ज के बाद साल का आंकड़ा 16500 करोड़ पर पहुंच चुका हैं। जबकि वर्तमान में मध्य प्रदेश पर 2 लाख 2 हज़ार करोड़ का कर्ज हैं।

सरकार ने अब फिर दो हजार करोड़ का कर्ज लिया है, यह कर्ज 20 साल की अवधि के लिए बाजार से उठाया हैं। इसकी मियाद 2040 को ख़त्म होगी| इससे पहले 18 नवंबर को एक हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण पैदा हुए हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रदेश को 14 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लेने की अनुमति दी थी। बताया जा रहा है कि नए वित्तीय वर्ष से पहले (मार्च 2021) तक वित्त विभाग तीन बार और ऋण लेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews