आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, ढाई लाख रूपए का अवैध शराब का जखीरा किया बरामद

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, ढाई लाख रूपए का अवैध शराब का जखीरा किया बरामद

सिंगरौली। राघवेन्द्र सिंह गहरवार

कोरोना वायरस(corona virus) वैश्विक महामारी के इस दौर में भी लोग शराब का गोरखधंधा(Racket) चला रहे हैं। इस गोरखधंधे को समाप्त करने के लिए जिला कलेक्टर(district collector) के.वी.एस चौधरी के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी(Excise Officer) अनिल जैन के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.एल.शाहू के नेतृत्व में कार्यवाई की गई। आबकारी विभाग की टीम ने माड़ा थाना बन्धौरा चौकी अन्तर्गत छापा मार कर संतोष बिंद पिता देवी लाल बिंद निवासी सुहिरा के निवास स्थान पर बने टैंक से 3 पेटी अंग्रेजी शराब व 107 पेटी देशी मदिरा प्लेन जब्त किया गया। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताया जा रहा है। वही आबकारी विभाग(excise department) द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 43(1) (क) एवं 34(2) के तरह कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।

वही उक्त कार्यवाही में महिला आबकारी उप निरीक्षक नीलिमा मार्को,आबकारी उप निरीक्षक श्वेता सिंह,आरक्षक शिवेन्द्र सिंह,आर एन शाहू, भास्कर दत्त राल्ही,आलोक सिंह,एवं बहादुर सिंह गोंड महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews