युवक ने शुरू की नई मुहिम, जिले के सभी घर होंगे सैनिटाइज

युवक ने शुरू की नई मुहिम, जिले के सभी घर होंगे सैनिटाइज

कटनी//वंदना तिवारी।

जहां एक तरफ प्रदेश में कोरोना महामारी ने अपने पांव फैलाए हैं। वही कटनी के यह युवा पार्षद एडवोकेट मौसूफ बिट्टू अपने जिले के लिए एक अनोखी मिसाल बन रहे हैं। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए यह युवा नेता घर घर जाकर लोगों को तथा उनके घर को सैनिटाइज करने की मुहिम चला रहे हैं। अपने साथियों के साथ मिलकर शनिवार को इस युवा नेता ने दद्दाधाम कॉलोनी में लगभग 450 क्वार्टर को सेनीटाइज किया।

दरअसल युवा पार्षद एडवोकेट मौसूफ बिट्टू अपने स्वयं के खर्चे पर अपने साथियों के साथ मिलकर उनके सहयोग से घर-घर पहुंचकर कोरोना मुक्त कटनी बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बता दे कि अब तक इन लोगों ने कटनी जिले के लगभग हजार मकानों को सैनिटाइज करके कीटाणु मुक्त बनाया है। जिसके बाद कटनी जिले का हर व्यक्ति इस युवा पार्षद की तारीफ कर रहा है।

गौरतलब हो कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस संक्रमण की वजह से प्रदेश में 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिसके बाद सरकार एवं प्रशासन हर तरफ से जनता की मदद तथा इस संक्रमण से लड़ने की मुहिम में जुटी हुई है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews