अस्पताल के सफाईकर्मियों के पैरों में कोरोना प्रभारी मंत्री, बोले- धन्य हो आप

अस्पताल के सफाईकर्मियों के पैरों में कोरोना प्रभारी मंत्री, बोले- धन्य हो आप

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने सफाईकर्मियों (Sanitary Workers) के पैरों में झुकते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और कहा कि आप लोग धन्य हो, आप लोग भगवान हो,  जो जानते बूझते हुए भी अपनी जान को खतरे में डाल रहे हो।  उन्होंने जयारोग्य अस्पताल समूह (JAH) के अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे सफाईकर्मियों (Sanitary Workers) से जुडी परेशानियों का निराकरण तत्काल करें, इन्हें समय पर वेतन मिले इसका ध्यान खास तौर पर रखा जाये।

ये भी पढ़ें – मरीजों को न हो कोई परेशानी, अस्पताल के बाहर कोरोना प्रभारी मंत्री ने बिताई रात

अपनी अलग कार्य शैली के लिए पहचाने जाने वाले मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक बार फिर इस बात का अहसास कराया कि वो खुद को जनसेवक कहते ही नहीं है मानते भी हैं।  पिछले कुछ दिनों से लगातार जयारोग्य अस्पताल समूह, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में कोरोना पेशेंट्स को मिल रही सुविधाओं पर निगरानी रखने जा रहे मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अस्पतालों की सफाई करते सफाईकर्मियों (Sanitary Workers) को देखा और फैसला किया कि वे इनका सम्मान करेंगे।

आज बुधवार को कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे और वहां उन्होंने सफाईकर्मियों (Sanitary Workers) का हौसला बढ़ाया और कहा कि आपको यदि कोई समस्या है तो आपका सेवक आपके सामने है।  उन्होंने जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ आरकेएस धाकड़ को निर्देश दिए कि सफाईकर्मियों (Sanitary Workers) को कोई समस्या नही आनी चाहिए।  इस बात का खास ध्यान रखा जाये कि इनको वेतन सही समय पर मिल जाये। कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर से कहा कि ये भगवान हैं जो काम ये लोग कर रहे हैं वो हर कोई नहीं कर सकता , हमें इनकी सेवा को नहीं गंवाना चाहिए।  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सफाईकर्मियों (Sanitary Workers) से कहा कि आप लोग मन लगाकर काम कीजिये आप लोग धन्य हो जो जान बूझकर अपनी जान जोखिम में डालकर ये काम कर रहे हो , इतना कहते हुए मंत्री सफाईकर्मियों के पैरों में झुक गए।

कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि  ऐसे संक्रमण काल में , विषम  परिस्थितियों में ये लोग जो काम कर रहे हैं वो हर कोई नहीं कर सकता।  जिन लोगों ने मुझे सेवा का मौका दिया, जिन्होंने हमारी सर्कार बनाई उनका सम्मान कौन करेगा ? उनका सम्मान ये सेवक प्रद्युम्न सिंह तोमर करेगा और ऐस करना मेरा सौभाग्य है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews