कोरोना संकटकाल में विधायक का ऐलान- उठाएंगे जनता के इलाज और दवा का खर्च

mp corona today case

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में कोरोना (corona) के प्रदेश संगठन को देखकर जनप्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। बीते दिनों जहां इंदौर (indore) से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला (sanjay shukla) लगातार जनता को रिमेडिसिवीर इंजेक्शन (Remedicivir injection) दिलाने के लिए सड़कों पर दौड़ते नजर आए। वहीं अब कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जबलपुर के बरगी से विधायक संजय यादव (sanjay yadav) ने मुफ्त इलाज की सुविधाएं देने का ऐलान किया है।

दरअसल बरगी विधायक संजय यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी है। जहां उन्होंने ऐलान किया है कि कोरोना संक्रमित के इलाज के लिए रेमेडीशिविर इंजेक्शन, दवाई, ऑक्सीजन, इलाज के लिए जो भी खर्चा आएगा। वह अपनी विधायक निधि से निशुल्क करेंगे।

Read More: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कोरोना संक्रमण की वजह से रद्द हुई स्पेशल ट्रेनें

इसके साथ ही विधायक संजय यादव ने कहा कि वीरेंद्रपुरी नेत्रालय अस्पताल को जल्दी कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जाएगा। इस मामले में प्रशासन को जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए। कोरोना संक्रमित मरीजों को सहायता मिले। इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

बता दे कि इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों यह निर्णय लिया गया है कि विधायक अपनी विधायक निधि का इस्तेमाल जनता के इलाज के लिए कर सकेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्रों में जरूरी और आवश्यक उपकरणों के लिए भी विधायक निधि का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews