विधायक का कलेक्टर को पत्र- मुझ पर गुटखा की ब्लैक मार्केटिंग अफवाह फैलाने वाले पर करें कार्रवाई

विधायक का कलेक्टर को पत्र- मुझ पर गुटखा की ब्लैक मार्केटिंग अफवाह फैलाने वाले पर करें कार्रवाई

टीकमगढ़, आमिर खान। कोरोना (Coronavirus) के संकट काल में जहां लोग बढते संक्रमण से परेशान है वहीं एक विधायक खुद के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाह को लेकर परेशान हो गए हैं। उन्होंने इस बात की लिखित शिकायत कलेक्टर को करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग तक कर डाली है।

टीकमगढ़ के भाजपा से विधायक (BJP MLA) राकेश गिरी गोस्वामी ने कलेक्टर टीकमगढ़  (Tikamgarh Collector) को एक पत्र लिखा है और इस पत्र में टीकमगढ़ निवासी जूली जैन के खिलाफ राजश्री गुटखा की कालाबाजारी करने पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पत्र में गिरी ने लिखा है कि टीकमगढ़ जिले में राजश्री गुटखा की एजेंसी जूली जैन के पास है।

इनके द्वारा जिले के व्यापारियों और दुकानदारों को राजश्री गुटखा की सप्लाई का काम किया जाता है। क्योंकि इस समय कोविड-19 की परिस्थितियां हैं और कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है इसलिये मौके का भरपूर नाजायज फायदा उठाते हुए जूली जैन गुटखा की कमी बताकर व्यापक स्तर पर मनमाने दामों पर गुटखा की कालाबाजारी कर रहे हैं।

यहां तक तो ठीक है लेकिन जूली जैन यह अफवाह फैला रहे हैं कि राजश्री गुटखा की एजेंसी विधायक राकेश गिरी के पास आ गई है और विधायक के द्वारा ही मनमाने दामों पर गुटखा की बिक्री की जा रही है। विधायक ने लिखा है कि उन्हें यह जानकारी नगर और क्षेत्र के कई लोगों से प्राप्त हुई है और इस झूठी अफवाह के कारण नगर के व्यापारियों व दुकानदारों सहित आम जनमानस में मेरी छवि धूमिल हो रही है ।

विधायक ने पत्र में जूली जैन के खिलाफ लॉकडाउन (Lockdown) में झूठी व भ्रामक अफवाह फैलाकर राजश्री गुटखा की मनमानी दामों पर कालाबाजारी करने और इनके गोदामो पर छापामारी कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

कलेक्टर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews