MNREGA: केंद्रीय परिषद् में MP का नेतृत्व करेंगी ये BJP नेत्री

MNREGA: केंद्रीय परिषद् में MP का नेतृत्व करेंगी ये BJP नेत्री

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

कोरोना(corona) संकट और देशव्यापी लॉकडाउन(lockdown) के बीच मनरेगा(MNREGA) की केंद्रीय परिषद् ने आज देश में कुल 9 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। ये सभी सदस्य केंद्र में मनरेगा के केंद्रीय परिषद्(Central council) का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश(madhyapradesh) से इंदौर(indore) की बीजेपी(bjp) नेता अंजू माखीजा(Anju Makhija) को सदस्य मनोनीत किया गया है। अब केंद्र में म.प्र.का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दरअसल बुधवार को केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की केंद्रीय परिषद में इंदौर की भाजपा नेत्री अंजू माखीजा को सदस्य मनोनीत किया गया है। परिषद के सदस्यों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा प्रदान किया गया है। अंजू ने मनोनय पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर(Union Minister Narendra Singh Tomar) व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन(Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan) को धन्यवाद दिया है। माखीजा के साथ साथ अन्य प्रदेशों से इस परिषद में देश के कुल 8 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। जिनमे मप्र से अंजू माखीजा सहित झारखंड(jharkhand) से आशा लकड़ा, पश्चिम बंगाल(west bengal) से विष्णु कुमार क्षेत्री, महाराष्ट्र(maharashtra) से चंद्रिका चौहान, राजस्थान(rajasthan) से जगदीश जाघव, महाराष्ट्र(maharashtra) से जयन्त पाठक, चंड़ीगढ़(chandigarh) से इंदीवर विलियम गोसाईं, मुंबई(mumbai) से प्रो संदीप सिंह और गुजरात(gujrat) से तुलसीभाई मानवी को मनोनीत किया गया है।

बता दें कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) भारत में लागू एक रोजगार गारंटी योजना है।जिसे 7 सितम्बर 2005 को विधान द्वारा अधिनियमित किया गया। यह योजना प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किसी भी ग्रामीण परिवार के उन वयस्क सदस्यों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराती है। जो प्रतिदिन 220 रुपये की सांविधिक न्यूनतम मजदूरी पर सार्वजनिक कार्य-सम्बंधित अकुशल मजदूरी करने के लिए तैयार हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews