तीन तलाक से मोदी सरकार ने दिलाई निजात: अमित

तीन तलाक से मोदी सरकार ने दिलाई निजात: अमित

टीकमगढ़।आमिर खान।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार द्वारा किए गए कामों को गिनाया गया। इस दौरान टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना और जिला कार्यक्रम अध्यक्ष अभिषेक खरे रानू मौजूद रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भारत जैसे देश में मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसे फैसले को लेकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का अहम काम किया इसके साथ ही धारा 370 कश्मीर से समाप्त किया।

कोरोना जैसे बीमारी से लड़ने के लिए सरकार ने अहम भूमिका निभाई, सरकार ने अपनी इच्छा शक्ति के साथ गरीब सहायता पैकेज से लोगों तक मदद पहुंचाई, देश का कोई भी व्यक्ति इस दौरान भूखा नहीं सो पाया। इस देश के प्रधानमंत्री ने मजदूरों और किसानों के लिए भी विशेष पैकेज दिया। उन्होंने कहा है को मोदी जी ने अपील की है कि हमारे देश में हमारे आसपास जो भी उत्पाद हो रहें हम उनका उपयोग करें। साथ स्वदेशी वस्तुओं को खरीदकर चीन जैसे देश को हराने का काम हम कर सकते हैं। इसलिए हमें आत्मनिर्भर रहना है।

टीकमगढ़ के लिए करेंगे विशेष पैकेज की मांग : विधायक

इस प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा विधायक राकेश गिरी ने कहा कि 6 साल में मोदी जी ने अभूतपूर्व काम किया है, वह सब आपके सामने है। इस एक वर्ष में मोदी सरकार ने धरातल पर काम किया है। मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ का पैकेज हिंदुस्तान के लिए एक बड़ी सौगात है। इसमें एमपी भी शामिल है। मै टीकमगढ़ विधायक होने के नाते सरकार से टीकमगढ़ के लिए भी विशेष पैकेज की मांग करूंगा। मैंने देखा है कि इस भीषण बीमारी के दौरान हमारी सरकार और भाजपा के हर कार्यकर्ता ने जमीन पर उतरकर गरीबों की मदद की। अब प्रयास है की प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार रोजगार की तैयारी करेगी। अब ये मजदूर जहां है इन्हे वहीं काम देने का काम किया जाएगा।

स्वदेशी वस्तुओं का करें उपयोग : अभिषेक

भाजपा जिला महामंत्री और जिला कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक खरे रानू ने कहा कि अब हम सब देश वासियों को अब मोदी जी की अपील को ध्यान में रखते हुए अब स्वदेशी वस्तुओं को खरीदना है। इससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति के साथ हम चीन जैसे देश से लड़ने में भी मजबूत होंगे। स्वदेशी खरीदकर ही हम चीन को खुद हरा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत संपर्क, डिजिटल संपर्क, वर्चुअल संवाद की भी विस्तार से जानकारी दी। हमे योग को भी अब निरंतर जीवन में अपनाना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews