मुरैना: कंटेनमेंट क्षेत्र में दुकान खोलने पर होगा मामला दर्ज, ड्रोन से होगी निगरानी

मुरैना: कंटेनमेंट क्षेत्र में दुकान खोलने पर होगा मामला दर्ज, ड्रोन से होगी निगरानी

मुरैना।संजय दीक्षित

शहर में कंटेनमेंट एरिया में रहने वाले लोगों की लगातार शिकायतें आ रही थी। कंटेन्मेंट एरिया से निकलकर कुछ लोग दुकानें खोलकर बैठे हुए हैं। शिकायत मिलने के बाद जिला कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने शहर के कंटेनमेंट एरिया का निरीक्षण किया तो कुछ लोगों की आवाजाही आते जाते दिखी। दुकानें भी खुली पायी गयी। जिसके बाद कलेक्टर ने ड्रोन के जरिए निगरानी करने का प्लान तैयार किया।

कलेक्टर ने प्रशासन को आदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति कटेन्मेंट एरिया से बाहर नही निकलें और उन्हें रोकने के लिए हर संभव प्रयास करें। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं और घरों से बाहर निकल कर इलाकों में दुकानें खोल रहे हैं।ड्रोन से निगरानी की जाए अगर इस दौरान कंटेनमेंट एरिया में प्रतिष्ठान खुले पाए गए तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी आखिर ऐसे क्या कारण हैं की लोग घरों से बाहर निकलकर अपने अपने प्रतिष्ठान खोलकर बैठे हुए हैं। कंटेन्मेंट एरिया का कलेक्टर और पुलिस प्रशासन ने निरीक्षण किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews