MP: धारा 144 के बीच युवक ने आरक्षक को मारा चांटा, ASI ने उपद्रवियों को खदेड़ा

MP: धारा 144 के बीच युवक ने आरक्षक को मारा चांटा,  ASI ने उपद्रवियों को खदेड़ा

खंडवा।

प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखकर प्रशासन मुस्तैद है।खंडवा जिला भी लॉकडाउन है और धारा १४४ लागू है। इसी बीच कुछ युवकों द्वारा आरक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक दुकान बंद करवाने पहुंचा था तभी युवकों से विवाद हो और उन्होंने उसे कॉलर से पकड़कर चांटा मार दिया।सूचना मिलते ही मौके पर एएसआई टीम के साथ पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ा।फिलहाल मामला के जांच की जा रही है वही संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

दरअसल प्रदेश में धारा 144 लागू है। इसके बावजूद घासपुरा मुख्य मार्ग में रात के 11:00 बजे कुछ दुकानें खुली हुई थी।जब कोतवाली पुलिस टीम के साथ आरक्षक यश मालवीय क्षेत्र की दुकानें बंद करवाने गए तभी वहां मौजूद 10 लोगों से आरक्षक की कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरक्षक द्वारा समझाने पर लोग उत्तेजित हो गए और उन्होंने आरक्षक के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। उसी क्षेत्र के कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने आरक्षक कॉलर पकड़कर उन्हें चांटा तक जड़ दिया। जिसके बाद क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

जानकारी मिलने के बाद एएसआई भी वहां पहुंचे। जिनके साथ सीएसपी ललित गठरे, टीआई बीएल मंडलोई के अलावा मारवाड़ी पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा छानबीन जारी है जबकि दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews