MP: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, 2023 को लेकर बनेगी रणनीति, नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

BJP PRESIDENT VIDEO VIRAL

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी चुनावों से पहले मध्य प्रदेश बीजेपी की तैयारियां शुरू हो गई है। सत्ता से संगठन तक को मजबूत करने के लिए बैठकों का दौर चल पड़ा है। इसी कड़ी में आज 1 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोरग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक रातापानी अभयारण्य के विश्राम गृह में आयोजित गई है। बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर आज चर्चा होगी और 2023 के लिए रणनीति बनेगी। इसके साथ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।

यह भी पढ़े..CG Weather : चक्रीय चक्रवाती घेरे का प्रभाव, कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

रातापानी सेंचुरी के विश्राम गृह में हो रही बीजेपी की इस विशेष बैठक मे केंद्रीय मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार के चुनिंदा मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए है।वाहनों को 5 किलोमीटर दूर रोका गया है। सभी नेताओं को बस में बैठाकर विश्राम गृह पहुंचाया गया ।इस बैठक में आज सत्ता और संगठन के कामकाज पर चर्चा होगी।बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव जयभान सिंह पवैया ने बताया कि किसी तरह का व्यवधान ना हो इसलिए एकांत में बैठक रखी गई है।आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम है बैठक।बैठक में सरकार और संगठन के कामकाज को लेकर चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही सत्ता और संगठन में नए चेहरे शामिल करने और सरकार में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति पर चर्चा की जाएगी।इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव जयभान सिंह पवैया और वीरेंद्र खटीक के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष बैठक में शामिल हुए है।वही क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी शामिल हुए है।

यह भी पढ़े…र‍िटायर कर्मचार‍ियों को बड़ी राहत, जल्द होगा राशि का भुगतान, मिलेगा पेंशन का लाभ

सुत्रों की मानें तो इस बैठक में 2023 को लेकर बीजेपी बड़ा प्लान बनाने की तैयारी में है। जयस, ओबीसी संगठनों, भीम आर्मी, गोंडवाना गणतंत्र पर बीजेपी की नजर है।वही सामाजिक संगठनों के प्रभाव वाले जिलों को लेकर भी बीजेपी प्लान तैयार करेगी। संतोष ने सामाजिक संगठनों के प्रभाव खत्म करने के लिए बीजेपी के बड़े नेता मैदार में उतरेंगे। इसके लिए संघ के नेताओं को भी जिम्मेदारी सौपी जाएगी । वही ST/SC सीटें जीतने के लिए आज बनेगी रणनीति।वही निगम मंडल को लेकर भी फैसले होना तय माना जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews