MP BOARD: 12वीं का संशोधित टाइम टेबल घोषित, अब इस दिन होगी इस विषय की परीक्षाएं

MP Board

भोपाल।

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) द्वारा 12वीं परीक्षा (12th examination) का संशोधित टाइम टेबल घोषित किया गया है। ये परीक्षा 9 जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी। बता दें कि पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने घोषणा की थी कि माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education)की 12वीं (12th class) की परीक्षा जून माह में होगी। इसके बाद अब 12वीं के शेष पेपर की तारीखें घोषित कर दी गई हैं।

दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बारहवीं कक्षा की संशोधित समय सारिणी जारी की है। परीक्षा 9 से 16 जून के बीच ही होंगी। बस विषयवार तिथि में बदलाव किया गया है। मंडल के अधिकारी ने बताया कि पहले जारी किए गए टाइम टेबल में 9 जून को पहली पाली में हायर मेथेमेटिक्स और दूसरी पाली में बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी था। जिस पर कॉमर्स के विद्यार्थियों को एक ही दिन में दो पेपर देना पड़ता, जिससे विद्यार्थी परेशान होते। इसे ध्यान में रखते हुए समय सारिणी में संशोधन किया गया है। अब पेपर इस संशोधित विषयों के साथ होंगे।

ये रही संशोधित समय सारिणी

9 जून – प्रथम पाली (9 से 12 बजे) में केमिस्ट्री, द्वितीय पाली (2 से 5 बजे) में भूगोल
10 जून – प्रथम पाली (9 से 12 बजे) में बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी प्रथम प्रश्न पत्र, द्वितीय पाली (2 से 5 बजे) में वोकेशनल कोर्स
11 जून – प्रथम पाली (9 से 12 बजे) में जीव विज्ञान
12 जून – प्रथम पाली (9 से 12 बजे) में व्यवसायिक अर्थशास्त्र, द्वितीय पाली (2 से 5 बजे) में एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिसरीज
13 जून – प्रथम पाली (9 से 12 बजे) में राजनीति शास्त्र शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य, द्वितीय पाली (2 से 5 बजे) में स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, द्वितीय प्रश्नपत्र वोकेशनल कोर्स
15 जून – प्रथम पाली (9 से 12 बजे) में हायर मेथेमेटिक्स विज्ञान के तत्व, द्वितीय पाली (2 से 5 बजे) में भारतीय कला का इतिहास, तृतीय प्रश्नपत्र वोकेशनल कोर्स
16 जून – प्रथम पाली (9 से 12 बजे) में अर्थशास्त्र क्रॉप प्रोडक्शन एंड हर्टिकल्चर

परीक्षा कक्ष के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर सभी छात्रों को अपने नाक मुंह पर नकाब/कपड़े से ढँक कर रखना एवं फिजिकल डिस्टेंस नियमों का पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा
अभिभावक अपने बच्चों को कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए उनके द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देंगे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके बच्चे बीमार नहीं हो
परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होने के दौरान जारी किए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews