MP Board : फिलहाल नहीं खुलेंगे 5वीं तक के स्कूल, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

mp school News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल (MP Board) द्वारा फिलहाल छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल (School) नहीं खोले जाएंगे। कोरोना महामारी (Corona) और लॉकडाउन (Lockdown) के चलते करीब एक साल से बंद पड़े मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के स्कूल इस सत्र में खुलने के आसार नजर आने लगे थे। लेकिन एक बार फिर कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए इस संभावना पर फिलहाल विराम लग गया है।

ये भी देखिये- EPFO का बड़ा फैसला, नहीं घटी ब्याज दरें , PF पर मिलता रहेगा 8.5 प्रतिशत ब्याज

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने कहा है कि फिलहाल कक्षा 5वीं (class 5th) तक के लिए स्कूल नहीं खोले जाएंगे। उन्होने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कराना है और ये परीक्षा ऑफलाइन ही होगी। इसी के साथ निजी स्कूलों को ये छूट दी गई है कि अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं वे ऑनलाइन या ऑफलाइन, अपनी सुविधानुसार और अभिभावकों की मर्जी से ले सकते हैं।राजधानी भोपाल और इंदौर में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए लगातार समीक्षा की जा रही है। मीडिया से चर्चा करते हुए इंदर सिंह परमार ने बताया कि कक्षा 6 वीं से कक्षा 8वीं (Class 6th to class 8th) तक के स्कूल खोलने (School Re-open) को लेकर विचार किया जा रहा है। लेकिन सारी कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने पर अंतिम फैसला परीक्षाएं हो जाने के बाद ही लिया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews