MP उपचुनाव 2020: कमलनाथ के इमोशनल प्रचार पर भाजपा का पलटवार

bjp congress

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में 28 सीटों पर होने वाली उपचुनाव (By-election) की जंग अब रोचक मोड़ पर आ गई है| नेता हर वो दांव खेल रहे हैं, जिससे जनता के दिल में जगह बना सके| पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) लगातार अपनी सभाओं में इमोशनल कार्ड चल रहे हैं और जनता से पूछ रहे हैं कि आखिर मेरी कौन सी गलती थी, कौन सा गुनाह मैंने किया, कौन सा पाप मैंने किया, जो मेरी सरकार गिरा दी| अब भाजपा ने कमलनाथ के इस दांव पर पलटवार किया है| बीजेपी (BJP) अब जनता के सामने कमलनाथ की गलतियां गिनाने में जुट गई है|

बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल (Rajneesh Agrawal) ने गुरूवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कमलनाथ सरकार की गलतियां गिनाई| कमलनाथ द्वारा सभा में अपनी गलती पूछने पर बीजेपी का कहना है कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीने तक किसानों के साथ पाप करने की गलती की| किसानों को राहत राशि नहीं देने की गलती की| भावन्तर की राशि नहीं देने की गलती की| फसलों पर बोनस का वचन नहीं निभाया| संबल योजना को बंद करने की गलती की| इस तरह अब भाजपा चुनावी सभाओं में कमलनाथ सरकार की गलतियों को गिनाकर निशाना साधेगी|

गौरतलब है कि कमलनाथ चुनावी सभाओं में अपने कार्यकाल का काम गिना रहे हैं| कमलनाथ कहते हैं, हमने 27 लाख किसानों का कर्जामाफ किया, 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली दी, किसानों को बिजली बिल में राहत दी, 1000 से अधिक गौशालायें बनाई और माफिया का सफाया किया। क्या ये मेरी गलती थी। फिर क्यों 15 महीने में उनकी सरकार चली गई| अब भाजपा कमलनाथ के इन सवालों के जवाब चुनावी सभाओं में देगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews