MP उपचुनाव 2020 : ब्यावरा से भोपाल पहुंची नए चेहरे की मांग, भाजपाइयों ने सीएम हाउस घेरा

Biaora-bjp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) के लिए भाजपा (BJP) ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, पार्टी में अंतिम दौर की चर्चा हो चुकी है| कभी भी सूची जारी की जा सकती है| इस बीच घोषणा से पहले ही संभावित प्रत्याशियों को लेकर विरोध बढ़ गया है| कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन के बाद खाली हुई ब्यावरा विधानसभा सीट (Biaora Assembly Seat) पर चेहरा बदलने की मांग भोपाल (Bhopal) तक पहुंच गई है| शनिवार को टिकट के दावेदारों के सैकड़ों समर्थकों ने भोपाल आकर सीएम हाउस (CM House) का घेराव किया।

दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नारायण सिंह पवार कांग्रेस के गोवर्धन दांगी से चुनाव हार गए थे। सितंबर में दांगी को कोरोना हो गया था। उनके निधन के कारण ब्यावरा सीट खाली हो गई है, यहां उपचुनाव हो रहा है। भाजपा से इस बार भी नारायण सिंह संभावित प्रत्याशी माने जा रहे हैं| लेकिन क्षेत्र के अन्य नेताओं के समर्थकों ने नए चेहरे की मांग की है|

नारेबाजी से नाराज हो गए थे सीएम
शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे, तब भी वहां के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की थी। टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे नेताओं ने अपने-अपने तरीकों से शक्ति प्रदर्शन किया था। सीएम के सामने मांग रखी गई थी कि ब्यावरा सीट से नए चेहरे को चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाए। इससे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नाराज हो गए थे। सीएम ने कहा कि यह क्या तरीका है। मैं यहां पर शोक व्यक्त करने, श्रद्धांजलि देने आया हूं। यह कोई प्लेटफार्म है टिकट मांगने य बात रखने का। चौराहों पर ऐसे तमाशे करने से भाजपा में टिकट नहीं मिला करते। जिसके बाद आज नए चेहरे की मांग ब्यावरा से भोपाल पहुंच गई है| दावेदारों ने समर्थकों के साथ ‘ब्यावरा मांगे नया चेहरा, नया चेहरा’ लिखी तख्तियां लेकर सीएम हाउस का घेराव किया है|

BJP Biaora Candidate
ब्यावरा मांगे नया चेहरा लिखी तख्तियां लेकर मांग करते कार्यकर्ता
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews