MP उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ने छुए कॉंग्रेस नेता के पैर, मिला ये जवाब

उपचुनाव

भिंड़, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने है, दोनों ही दलों के नेता मैदान में उतरे हुए है और जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार कर रहे है।वही जनसमर्थन के दौरान सियासत के कई रंग भी देखने को मिल रहे है जैसे कोई मां को देख भावुक हो रहा है तो कोई जनता के सामने नतमस्तक हो रहा है। इसी बीच भिण्ड जिले की गोहद विधानसभा सीट से नई तस्वीर सामने आई है। यहां BJP प्रत्याशी रणवीर जाटव ने कांग्रेस नेता के पैर छूकर आर्शीवाद लेने की कोशिश की लेकिन आर्शीवाद नही मिला।

ये भी पढ़े : MP उपचुनाव 2020 : कांग्रेस को बड़ा झटका- राजेंद्र गुर्जर समेत 3 नेता BJP में शामिल

दरअसल, बुधवार को गोहद से भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव नामांकन फार्म भरने कलेक्टोरेट पहुंचे थे, यहां नामांकन भरने के बाद जैसे ही वो बाहर निकले तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल टकरा गए, इस दौरान जाटव ने पैर छूकर जीत का आशीर्वाद मांगा तो बघेल ने कहा- खुश रहो लेकिन जीत का आशीर्वाद नहीं दिया। ऐसा राजनीति में कम ही देखने को मिलता है की दल बदलने के बाद नेताओं इतनी गर्मजोशी से एक दूसरे से मिले।जाटव ने हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कॉंग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी जॉइन की थी।

बुधवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही गोहद से जाटव ने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति आदि का ब्यौरा दिया है, उन्होंने बताया है कि उनके पास 33 लाख 96 हजार 166 रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जिसमें 1 लाख नकद, डेढ़ तोला सोना है, जिसकी कीमत 75 हजार है।उन पर चेक बाउंस का एक केस है। वही पूर्व विधायक की पत्नी दीप्ति के पास 5 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी है। कुल 63 लाख 31 हजार 261 रुपये की चल अचल संपत्ति है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews