MP News: सीएम शिवराज ने किया राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन, कहा- हम किसी को आतंकी नहीं बनने देंगे

सीएम शिवराज सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी (national seminar) का आयोजन किया गया है। स्कूल शिक्षा नीति (education policy) और गति तय करने के लिए देश भर के शिक्षाविद (educationist) इस आयोजन में शिरकत करने पहुंचे हैं।आज मुख्यमंत्री शिवराज (CM Shivraj ) ने इस संगोष्ठी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा पर कई बड़ी बातें बोली साथ ही कमलनाथ सरकार (kamalnath government) पर भी तीखे बोल बोले। कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए शिवराज बोले कि पिछली सरकार ने तो प्रदेश में शिक्षा का बंटाधार कर दिया था। उस सरकार के कार्यकाल में मप्र की शिक्षा कचरा हो गयी थी। अब जाकर हमारी उसमें कुछ सुधार ला पाई है।

मुख्यमंत्री ने संगोष्ठी के उद्घाटन के उपरांत आगे अपने भाषण में कहा कि अब कोई भी संस्थान अपनी मर्ज़ी से कुछ भी नहीं पढ़ा सकता। हम किसी को भी आतंकी नहीं बनने देंगे। छात्रों को सिर्फ लिखा हुआ पढ़ा कर रट्टू तोता नहीं बनाना है। शिक्षा में सुधार हेतु टास्क फोर्स का निर्माण होगा। आगे उन्होंने स्वामी विवेकानंद का ज़िक्र करते हुए कहा कि शिक्षा वही है जो इंसान बना दे। जो मुक्ति दिलाए वही शिक्षा है।

यह भी पढ़ें… MP News: करोड़ों का आसामी निकला प्रभारी प्रबंधक, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जांच जारी

संगोष्ठी में प्रदेश के शिक्षकों को छात्रों में तालमेल बैठाने के बारे में बताया जाएगा साथ ही पढ़ाई करने के कारगर तरीकों से अवगत कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में दिल्ली, हैदराबाद, मेरठ, तमिलनाडु, भवनेश्वर, बिहार और बिलासपुर के अलावा कई जगहों से कुलपति, प्रोफेसर, शिक्षक आदि सम्मिलित हुए हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews