MP News : सीएम शिवराज ने कमलनाथ को बताया ‘अजब गजब,’ आदिवासियों के अपमान का आरोप

MP News : सीएम शिवराज ने कमलनाथ को बताया ‘अजब गजब,’ आदिवासियों के अपमान का आरोप

CM Shivraj targeted Kamal Nath : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर रानी कमलापति पर डॉ.गोविंद सिंह और कमलनाथ के बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होने कहा कि ‘रानी कमलापति जी के बारे में कांग्रेसी नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी सम्पूर्ण जनजातीय समाज का अपमान है। ये अत्यंत शर्मनाक है।’ उन्होने कहा कि कांग्रेस लगतार आदिवासी समाज का अपमान करती आई है और एक बार फिर वो अपनी उसी मनोवृत्ति को दोहरा रही है।

मुख्यमंत्री ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कमलनाथ जी अजब गजब’ हैं। उन्होने कहा कि ‘ये अत्यंत शर्मनाक है कि रानी कमलापति जी के बारे में अपमानजनक बयान देने के बाद श्री गोविंद सिंह जी माफी नहीं मांग रहे हैं बल्कि फिर ऊटपटांग बयान दे रहे हैं। कमलनाथ जी भी अजब-गजब है। वो भी गोविंद सिंह जी का समर्थन कर रहे हैं कि भाजपा फर्जी नाम ढूंढ ढूंढकर ला रही है। रानी कमलापति जी लाखों लाख भाई बहनों की, केवल जनजातियों की नहीं हमारे मध्य प्रदेश के नागरिको की श्रद्धा की केंद्र है। कांग्रेस की मानसिकता देखिए कि पहले तो वह हमारे श्रद्धा के केंद्रों का, विशेषकर जनजातीय नायकों का आदिवासी नायकों का अपमान करते हैं क्योंकि उनको केवल एक खानदान दिखता है। उसके अलावा कुछ दिखता नहीं है। बाद में बेशर्मी से कमलनाथ जी भी बचाव कर रहे हैं और नेता प्रतिपक्ष भी कह रहे हैं कि अब मैं बड़ा नेता बन गया, टक्कर में आ गया।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews