MP News : बिजली कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, लौटे काम पर

MP News :  बिजली कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, लौटे काम पर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 1 नवम्बर से दिवाली के ठीक पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल (Strike) पर गए बिजली कर्मचारियों (Electricity employee )ने हड़ताल वापस ले ली है।  ऊर्जा विभाग के पीएस से चर्चा के बाद सरकार की तरफ से मिले भरोसे के बाद कर्मचारी अधिकारी काम पर लौट आये हैं।

मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स (एपीयूएफपीईई) के आह्वान पर बेमियादी यानि अनिश्चितकालीन हड़ताल (indefinite strike) पर गए बिजली कंपनी के कर्मचारी अधिकारी (Electricity workers Officer) काम पर वापस लौट आये हैं।

ये भी पढ़ें – MP By Election : भाजपा में जश्न का माहौल, कांग्रेस पर कसा ये तंज

हड़ताल पर गए बिजली कंपनियों के कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती वे काम पर नहीं लौटेंगे। उधर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की थी और भरोसा दिया था कि उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है।  आज मंगलवार को बिजली कर्मचारियों ऊर्जा विभाग के पीएस से चर्चा के बाद  हड़ताल वापस ली।

ये भी पढ़ें – कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान- इस्लाम के प्रवेश और ममता के तानाशाह रवैये में समानता

कर्मचारी संगठन के मुताबिक उनकी DA की मांग को मानते हुए ऊर्जा विभाग के पीएस ने आज शाम तक आदेश जारी करने का भरोसा दिया है। वहीं इंक्रीमेंट 6 किश्तों में देने की बात हुई है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों पर भी सहमति संगठन और ऊर्जा विभाग के बीच सहमति बन गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews