VIDEO: मप्र पंचायत चुनाव टलेंगे! गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

mp narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़े और ओबीसी आरक्षण पर जारी सियासत के बीच पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021-22) एक बार फिर टाले जा सकते है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना के चलते चुनाव टाले जाएं,  यह मेरी व्यक्तिगत राय है।  लोगों की जिन्दगी से बढकर कुछ नहीं है।

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर 7 सस्पेंड, 17 कर्मचारियों को नोटिस, 38 लाइसेंस निलंबित, 3 दर्जन की वेतन-वृद्धि रोकी

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं, लोगों के जान हमारी पहली प्राथमिकता है।हाल ही में दूसरे राज्यों में हुए पंचायत चुनाव का जो पूर्व का अनुभव है, उनसे काफी नुकसान हुआ है, लोगों के स्वस्थ पर असर पड़ा है।यह मेरी व्यक्तिगत राय है कि वर्तमान में कोरोना की दहशत और आहट को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाला जाना चाहिए।

यह भी पढ़े.. पंचायत चुनाव: मप्र सरकार को बड़ा झटका, SC का पुनर्विचार याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

इधर, पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मप्र सरकार की पुनर्विचार याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया है और अब अगली सुनवाई 3 जनवरी 2022 में होगी।वही राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कोई अपडेट नहीं आई है।

[dgv_vimeo_video id=”659844559″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews