MP: NH-3 पर आपस में भिड़ी दो कारें, 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल

MP: NH-3 पर आपस में भिड़ी दो कारें, 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल

राजगढ़। मध्यप्रदेश (madhypradesh) के राजगढ़ जिले (rajgarh district) में आज सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो कारों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई वही 4 गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है और घायलों को अस्पताल भेजा। वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए रवाना किया। हादसा कैसे हुआ यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सारंगपुर के पास NH-3 की है।यहां आज सुबह इंदौर और महाराष्ट्र से आ रही दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि इंदौर के भागीरथपुरा में रहने वाले यादव परिवार के सदस्य वेगेनार कार से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर गुना से इंदौर अपने घर लौट रहे थे ,वहीं दूसरी इनोवा कार में ओरंगाबाद महाराष्ट्र से महंत सोमेश्वरगिरी ,और महंत अनन्तगिरी महाराज अपने दो साथियों एवं एक बच्चे के साथ लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान सारंगपुर के समीप गोपालपुरा में दोनों वाहनों की हाइवे पर सीधी भिड़ंत हो गयी। सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचा मिलते ही सारंगपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है, वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा है,फिलहाल सारंगपुर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरु कर दी है।शुरुआती तौर पर स्पीड तेज होना हादसे का काऱण बताया जा रहा है।

सड़क हादसे में इन पांचों की हुई मौत

दुर्घटना में इंदौर भागीरथपुरा निवासी शैलेश यादव 40 , माँ सिया दुलारी यादव 60 वर्ष, पुत्र मोहित यादव उम्र 14 वर्ष की एवं दूसरे वाहन इनोवा कार में सवार महंत अनन्त गिरी महाराज की मौत घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अस्पताल पहुंचने के बाद मृतक शैलेश के पिता अमरसिंह यादव 65 वर्ष की भी मौत हो गयी है।

इनकी हालत गंभीर

घटना में वेगेनार कार में सवार सुनील यादव 14 वर्ष को गम्भीर हालत में इंदौर रेफर किया है। जबकि इनोवा कार में सवार महंत सोमेश्वरगिरी, चालक सार्थक पिता प्रकाश बाघ 22 वर्ष, अभिषेक पिता कलम 19 वर्ष और कैलाश 14 वर्ष सभी निवासी बडौद बाजार ओरंगाबाद को गम्भीर अवस्था मे सारंगपुर चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती एवं उनकी टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने घायलों एवं मृतकों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews