MP Unlock Guideline: 1 जून से क्या होगा अनलॉक और क्या रहेंगे प्रतिबंध, पढ़िए यहां

bhopal unlock

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक जून से अनलॉक (Unlock Guideline 2021) की प्रक्रिया शुरु हो रही है, इसके पहले मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) द्वारा Unlock Guideline जारी कर दी गई है। इस संबंध में गृह विभाग (Home department) ने नवीन दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, जो 1 जून 2021 से प्रभावी होंगे।

यह भी पढ़े.. अलग अलग होगी जिलों की Unlock गाइडलाइन, CM बोले- केस बढ़े तो फिर लागू होंगे प्रतिबंध

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ इंदौर, भोपाल और सागर में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से ज्यादा है। मुरैना में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। कई जिलों में कोरोना के केस 10 से भी कम है। प्रदेश सरकार ने अनलॉक के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसके आधार पर जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप रविवार को बैठक कर फैसला लेंगे की उनके यहां क्या खुलेगा (Unlock Guideline) और क्या नहीं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने यह भी कहा कि जिन जिलों में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम और जिनमें 5 प्रतिशत से ज्यादा है उनके लिए अलग-अलग गाइड लाइन जारी की गई है। उधर 1 जून से जहां जनता कर्फ्यू खुलेगा वहां शनिवार से सोमवार तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

यह भी पढ़े.. MP में एक्टिव केस 30 हजार, अनलॉक से पहले सामने आया सीएम का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 01 जून से प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। अनलॉक के संबंध में मंत्री समूहों द्वारा दी गई अनुशंसाओं को सभी क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों को भिजवा दिया गया है। इन पर 30 मई को शाम तक सभी क्राइसिस मैनेजमेंट समूह चर्चा कर अनलॉक प्रक्रिया के संबंध में निर्णय लेकर 31 मई को जन-सामान्य को अवगत करा देंगे।

MP Unlock Guideline

MP Unlock Guideline

MP Unlock Guideline

MP Unlock Guideline

https://www.mpinfo.org/MPinfoStatic/other_updates/Guidelines-29May.pdfhttps://twitter.com/JansamparkMP/status/1398651860811087880

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews