MP Weather Alert : मप्र के इन जिलों में बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

cg weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है, जिसके चलते 11 सितंबर से प्रदेश में बरसात का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को दस संभागों और 12 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है।

विभाग ने इस सप्ताह में प्रदेश में कुछ स्थानों पर अच्छी बरसात की उम्मीद जताई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के असर से 11 सितंबर से पूर्व मप्र में बरसात का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी मप्र में भी बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मप्र तक एक द्रोणिका (ट्रफ) बनी हुई है। इसके प्रभाव से कहीं-कहीं बरसात हो रही है। वही दूसरी तरफ मानसून की वापसी के संकेत भी मिलने लगे हैं। एक सप्ताह के अंदर पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने की संभावना है। इधर, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य से मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा,खरगोन, रतलाम, उज्जैन, देवास, रीवा, सतना, सागर,दमोह जिलों में बारिश के आसार।

इन संभागों में बारिश की संभावना

रीवा, शहडोल, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल , सागर, जबलपुर संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का बारिरश का रिकॉर्ड

बुधवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे भोपाल में 24.8, पचमढ़ी में 20, इंदौर, छिंदवाड़ा में 12, खजुराहो में 5.8, दमोह में 1, सतना में 0.5, होशंगाबाद में 0.4 मिमी बारिश हुई।

Rainfall dt 10.09.2020
(Past 24 hours)
Bhopal 25.8
Datia trace
Pachmarhi 20.4
Sidhi 15.6
Indore 12.0
Chindwara 14.4
Seoni 8.2
Khajuraho 5.8
Sagar 0.2
Raisen 1.0
Damoh 1.0
Nowgaon 1.8
Malanjkhand 0.8
Hoshangabad 0.4
Satna 0.5
Bhopal city trace

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews