जबलपुर।संदीप कुमार।
महज अवैध संबंध के शक में पनागर थाना के पोरूआ गाँव मे भाई ने भाई की हत्या कर दी।घटना के बाद मौके पर पहुंची पनागर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया वहीं आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है। पनागर थाना प्रभारी आरके सोनी के मुताबिक गांव पोरूआ में अवैध संबंध के शक में 32 वर्ष मनोज पटेल की उसके चचेरे भाई राकेश पटेल ने हत्या कर दी है। हत्या के पीछे बताया जा रहा है कि मृतक मनोज का आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। हालांकि राकेश पटेल का 2 साल पहले अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था।कल देर रात जब मृतक अपने घर के बाहर बैठा हुआ था तभी उसका चचेरा भाई राकेश पटेल वहाँ पहुंचा और विवाद करने लगा। इसी बीच राकेश ने लाठियों से मनोज के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।मनोज के चिल्लाने पर उसका पिता सरदार और भाई मौके पर पहुँच कर बीच-बचाव करने लगे।घटना के बाद आरोपी वहाँ से फरार हो गया। इस बीच गंभीर चोट लगने से मनोज पटेल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पनागर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
MP: आपस में भिड़े 2 सगे भाई, अवैध संबंध के शक में उतारा मौत के घाट

1जबलपुर में 2 नवंबर को BJP की बड़ी पदयात्रा, CM मोहन यादव भी होंगे शामिल
2जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, कंटेनर में छिपाकर ले जा रहे थे खेप
3देवी-देवताओं के नाम से चल रहीं मांस की दुकानें, जबलपुर में मचा विवाद
4MP News : 23 हज़ार ग्राम रोजगार सहायकों को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिए ट्रांसफर अलाउंस, HRA देने के निर्देश
ताज़ा खबरें
महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडरधार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरीIAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट इंदौर: घर के बाहर सजा रखी थी पटाखों की दुकान, लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपी गिरफ्तार, करीब 1 लाख रुपये का माल जब्तदिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, 1 नवंबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक