कमलनाथ पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, अगर समझ मे आ जाती तो आज विपक्ष में नहीं होते

कमलनाथ पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, अगर समझ मे आ जाती तो आज विपक्ष में नहीं होते

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

कांग्रेस विधायक लक्षमण सिंह (Congress MLA Lakshman Singh) के कमल नाथ(Kamal Nath) लेकर नेतृत्व बदलने वाले बयान पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने कहा कि, लक्ष्मण सिंह बहुत वरिष्ठ विधायक हैं उनका अपना लंबा राजनीतिक जीवन है और अनुभव है। वो हमेशा इस तरह की बातें कांग्रेस (Congress) को कहते आए हैं, लेकिन कमलनाथ जी के समझ में पता नहीं क्यों नहीं आती। गृह मंत्री ने कहा कि अगर समझ में आ जाती तो आज विपक्ष में नहीं होते। गृहमंत्री ने कहा लक्षमण सिंह ने बातें तो सही कही थी और अभी भी सही कह रहे हैं कि अगर नेतृत्व बदल दे तो शायद कोई संभावना दिखे, वरना अभी तो दूर दूर तक दिख नहीं रही है।

भिंड (Bhind) और उसके आसपास के जिलों में 15 अगस्त तक अवैध रेत उत्खनन नहीं रोके जाने पर पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह (Former Minister Dr. Govind Singh) ने सत्याग्रह करने की बात कही है। इस पर गृह मंत्री मिश्र ने कहा इस कोरोना काल में भी कांग्रेस विधायक रेत और शराब पर बयान दे रहे हैं, इससे समझ में आता है कि उन लोगों की निगाहें कहां है। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रदेश में कोरोन और बारिश की स्थिति को लेकर कहीं बात नहीं कर रही है। गोविंद सिंह को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि गोविंद सिंह की चिंता पुरानी है। उनकी जब सरकार थी तब अवैध रेत उत्खनन नहीं रोक पाने पर अपने कार्यकर्ताओं से माफी मांग चुके हैं। अवैध उत्खनन को लेकर गृह मंत्री ने कहा आप प्रमाण दे हम उस पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ठेके कांग्रेस के समय के हैं, कांग्रेस ने ही ठेके दिए थे। उन्होंने कहा कि जब ठेका है तो अवैध क्या अगर तब भी अवैध है तो प्रमाण दे हम कार्यवाही करेंगे।

मध्यप्रदेश कोरोना (Madhya Pradesh Corona) की स्थिति को लेकर मंत्री मिश्रा ने कहा, मध्यप्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ा है। लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा सावधानी की अत्यधिक आवश्यकता है अकेले सरकार से कुछ नहीं होगा समाज को भी इस महामारी के खिलाफ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा सरकार को जो अपने स्तर पर करना चाहिए वह सरकार कर रही है, लेकिन जो समाज को करना है उसके लिए हम हाथ जोड़कर प्रार्थना ही कर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews