मेला उद्घाटन पर नरोत्तम, वीडी की गैर मौजूदगी पर कांग्रेस का तंज, कही ये बड़ी बात   

मेला उद्घाटन पर नरोत्तम, वीडी की गैर मौजूदगी पर कांग्रेस का तंज, कही ये बड़ी बात   

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। रियासतकालीन ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला (Gwalior Trade Fair) इस साल 15 फरवरी से लगेगा और इसमें वाहनों की बिक्री पर 50 प्रतिशत की छूट भी देगी। ये घोषणा आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ग्वालियर व्यापार मेले (Gwalior Trade Fair) का औपचारिक उद्घाटन करते हुए की। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद थे लेकिन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma)और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra)मौजूद नहीं थे इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है।

कांग्रेस के पदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा – ग्वालियर(महाराज) का मेला,वीडी (शर्मा जी) अकेला!! मेले के शुभारम्भ अवसर पर खजुराहो सांसद प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा जी, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा रहे नदारद !! शिव-ज्योति सुपर एक्सप्रेस कहीं मालगाड़ी न बन जाये?

गौरतलब है कि ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर व्यापार मेला पहुंचकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण मेले में देरी हुई लेकिन इस मेले को लगाने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर लगातार मेरे संपर्क में थे। इसके अलावा हमारे अन्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद राजपूत, ओम प्रकाश सकलेचा भी इसके लिए प्रयास कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबके प्रयासों से अब इसकी शुरुआत हो रही है। इसे 15 फरवरी से शुरू किया जायेगा और वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर 50 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews