नाथ का शिव पर अटैक-“आख़िर इतनी जल्दबाज़ी क्यों, अभी तो 1 दिन ही हुआ है”

नाथ का शिव पर अटैक-“आख़िर इतनी जल्दबाज़ी क्यों, अभी तो 1 दिन ही हुआ है”

भोपाल।

प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के दूसरे ही दिन विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लेने के बाद से विपक्ष शिवराज से कुछ ज्यादा खुश नहीं नजर आ रही है। विपक्ष लगातार ट्वीट करके शिवराज सरकार से यह जानना चाह रही है कि आखिर इतनी जल्दी बाजी क्या थी विश्वास मत हासिल करने की। अब शिवराज पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस जल्दी बाजी की वजह पूछी है।

दरअसल, कमलनाथ ने ट्वीट कर विश्वास मत प्रस्ताव पारित किए जाने पर सवाल उठाए है। नाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि एक तरफ़ कोरोना वाइरस को लेकर सुरक्षा व सावधानी के लिये लिये गये तमाम निर्णय,प्रदेश में भी लॉक डाउन,कर्फ़्यू जैसे निर्णय,वही दूसरी तरफ़ शिवराज सरकार द्वारा ख़ुद के निर्णयों का उल्लंघन कर कर्फ़्यू में भी विधानसभा सभा का सत्र आज बुलाने का देर रात में लिया गया निर्णय समझ से परे।

आगे नाथ ने लिखा है कि विश्वास मत हासिल करने के लिये समय था , आख़िर इतनी जल्दबाज़ी क्यों ?
कोरोंना से बचाव के लिये यह दोहरे मापदंड क्यों ? जनता के लिये नियमो के पालन की सख़्ती व ख़ुद उल्लंघन पर उल्लंघन ?अभी तो एक दिन ही हुआ है , कहेंगे कुछ करेंगे कुछ….

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी विश्वास मत में हुई जल्दी बाजी पर शिवराज सरकार की आलोचना की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews