Sushant Singh Rajput Case : NCB की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स मामले में ऋषिकेश पवार गिरफ्तार

sushant singh rajput

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इस वक्त महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) से बड़ी खबर मिल रही है। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के हाई-प्रोफाइल केस में अब पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार (Rishikesh Pawar) को हिरासत में लिया गया है। ड्रग्स मामले को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ((Narcotics Control Bureau- NCB) यह गिरफ्तारी की है। इससे पहले भी कई अभिनेताओं-अभिनेत्रियों (Actors-Actresses) को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है।

यह भी पढ़े… रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा इस तरह दे रहा था पुलिस को धोखा, गिरफ़्तार

खबर है कि बीते कई दिनों से सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के दोस्त ऋषिकेश पवार (Rishikesh Pawar) की तलाश की जा रही है।बीते दिनों बॉलीवुड ड्रग्स मामले की जांच के दौरान एक आरोपी ड्रग्स सप्लायर (Drugs Supplier) ने ऋषिकेश पवार का नाम लिया था। पवार पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स (Drugs) सप्लाई करने पर आरोप था, इसके बाद पवार को पूछताछ के लिए समन भी भेजा गया था, लेकिन वो हाजिर नहीं हुए, हालांकि उनके वकील ने गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट (High Court) अग्रिम जमानत की अपील की थी, लेकिन मंजूर नही हुई।

समन पर पेश न होने के बाद जब एनसीबी टीम चेंबूर में पवार के घर पहुंची तो वह फरार हो चुका था। इस दौरान उसके घर से  लैपटॉप में कुछ संदिग्ध इंट्री मिली थी। इसके बाद NCB ने जगह जगह तलाश लेना शुरु कर दी है और अंतत: आज मंगलवार को गिरफ्तारी की गई है। अब एनसीबी आगे की पूछताछ करेगी, जिसमें कई बड़े खुलासे हो सकते है।इस गिरफ्तारी (Arrest) के बाद बॉलीवुड (Bollywood) जगत में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews