
नीमच।श्याम जाटव।
जिले की एक मात्र ग्राम पंचायत सांसद आदर्श ग्राम भरभड़िया को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार योजना के तहत चयनित किया है। जानकारी के अनुसार नीमच जिले की एकमात्र ग्राम पंचायत भरभड़िया को राजस्व वसूली में अव्वल आने पर भारत सरकार ने चयन किया है। इस योजना के तहत जिला पंचायत को 50 लाख और ग्राम पंचायत को 25 लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके पहले मप्र से केवल भरभड़िया पँचायत को 25 अप्रेल को पंचायतीराज दिवस पर कुपोषण मुक्त पँचायत बनाने पर चाइल्ड फ्रेंडली अवार्ड के रूप में 5 लाख का अवार्ड मिल चुका है। जिला पंचायत सीईओ भव्या मित्तल ने बताया कि तीन स्तर पर चयन किया गया। पहला पुरस्कार जिला पंचायत को 50 लाख और ग्राम पंचायत को 25 लाख की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। नीमच जनपद ने भी आवेदन किया था । लेकिन जनपद के चयन नही हुआ। अभी जिला व पँचायत को पुरस्कार मिलेगा सरपँच हंसा जाटव ने कहा कि वर्ष 2018-19 में कर के रूप में 4 लाख 4 हजार 700 की राशि वसूली थी। जिसके बदले ये राष्ट्रीय पुरस्कार में चयन हुआ।
निदेशक और संपादक

