नीमच: एसआई का वीडियो वायरल, फरियादी महिला को थाने में दी गालियां

नीमच: एसआई का वीडियो वायरल, फरियादी महिला को थाने में दी गालियां

नीमच, कमलेश सारडा। पुलिस के आला अधिकारी भले ही पुलिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक सुधार की बातें कहते रहे हों लेकिन हकीकत इसके उलट है। नीमच के एक पुलिस अधिकारी का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फरियादी महिला को वह न केवल अश्लील गालियां दे रहा है बल्कि प्रकरण दर्ज करने की धमकियां भी दे रहा है।

मामला नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाने का है। घटनाक्रम लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला थाने पर फरियाद लेकर गई थी कि उसके सास ससुर ने खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर दिया, जिससे फसल नष्ट हो गई। लेकिन थाने पर मौजूद एसआई मोहनसिंह चौहान ने उसकी एक न सुनी। उल्टे महिला को पुलिसकर्मियों और परिजनों की मौजूदगी में अश्लील गालियां दी। महिला जब इस बात का विरोध करने लगी तो एएसआई ने धारा 151 का मुकदमा दर्ज कर बंद करने की धमकी भी लगे हाथ दे डाली। हालांकि, महिला और उसके पति के खिलाफ इस थाने पर धारा 341, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज बताया जा रहा है।

Must Read- हजारों पेंशनरों के लिए नई अपडेट, 30 अगस्त से पहले पूरा करें ये काम, खाते में आएगी इतनी पेंशन

[dgv_vimeo_video id=”742625520″]

इस पूरे मामले पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं, उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे। जबकि महिला ने अपना पक्ष रखकर न्याय की गुहार लगाई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews