अस्पताल प्रशासन की लापरवाही, PPE Kit पहनकर युवक खुद पहुंचा कोविड सेंटर, वीडियो वायरल

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही, PPE Kit पहनकर युवक खुद पहुंचा कोविड सेंटर, वीडियो वायरल

सीहोर,न्यूज़ डेस्क 

मध्यप्रदेश के सीहोर में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां एक कोरोना संक्रमित युवकों को कोविड सेंटर भेजने की जगह पर पीपीई किट दे दिया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मामला सीहोर का है। जहां मंगलवार को बुधनी में एक युवक खाली सड़क पर पीपी किट पहन मोटरसाइकिल से अस्पताल जाते दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया।

मामले में पता चला है की वीडियो में जो युवक है। वह होशंगाबाद के आनंद नगर का रहने वाला है। जहां सोमवार को कोरोना की जांच के लिए अपने सैंपल देने के बाद मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा उसे रिपोर्ट देने के लिए अस्पताल बुलाया गया था। जब युवक अस्पताल पहुंचा तो उसे पीपी किट देकर अस्पताल वालों ने कहा कि उसे कोविड सेंटर ले जाने के लिए एंबुलेंस भेजी जाएगी। जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो युवक खुद ही बाइक से सवार होकर कोबिड सेंटर भर्ती होने चला गया। अब इस मामले की जांच की जा रही है।

बता दे कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। एक तरफ जहां प्रशासन कड़ी मशक्कत से संक्रमण की चेन रोकने के कार्य में लगे है वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही जाने कितने लोगों के लिए खतरे की घंटी हो सकती थी। वहीँ इससे पहले बुधवार को सीहोर में 3 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 229 पहुंच गई है। हालांकि अब तक 96 लोग स्वस्थ हो अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 125 मरीजों का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews