बुरहानपुर में फिर मिले 13 नए Corona पॉजिटिव, सकते में प्रशासन, 17 तक कर्फ्यू

बुरहानपुर में फिर मिले 13 नए Corona पॉजिटिव, सकते में प्रशासन, 17 तक कर्फ्यू

बुरहानपुर।शेख रईस।

मध्यप्रदेश (madhypradesh)के बुरहानपुर (burhanpur) जिले में कोरोना रोज धमाका कर रहा है। जिसके बाद आज फिर देर रात 13 मरीजों की कोविड-19 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद बुरहानपुर में प्रशासन(Administration) अलर्ट (alert)है। कोरोना(corona virus) के कहर को रोकने प्रशासन लागतार प्रयास कर रहा है। कलेक्टर प्रवीण सिंह(Collector Praveen Singh) ने 17 मई तक शहर में कर्फ्यू के आदेश जारी किए है।

दरअसल, देर रात आई रिपोर्ट में 5 महिलाएं एवं 8 पुरुषों की जांच रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है जिसमे सिंधिबस्ती, चिंचला, महाजन पेठ,सुभ हॉस्पिटल, रस्तीपुरा,दाऊदपूरा,शनवारा, ग्राम गंभीरपूरा के है। लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव मामले से जिला प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग सभी की हिस्ट्री तैयार कर सर्वे की करवाई कर रहा है। बुरहानपुर में अब तक कुल 123 लोगो में कोरोना संक्रमित जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिनमे से 14 लोगो ने कोरोना को हारकर जीत दर्ज कर स्वास्थ्य होकर अपने घर लौटे थे। कोरोना से अब तक बुरहानपुर में 9 लोगो की मौत हो चुकी है। अब तक कुल एक्टिव केसों की संख्या 100 हो चुकी है।

कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से प्रशासन सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सर्वे कर कर लोगो की जांच कर सेम्पलिंग जांच हेतु लिए जा रहे है। वही पॉजिटिव केस आने के बाद क्षेत्र को बेरीकेट्स, बॉस लगा कर सील करने की करवाई की जा रही है। जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने शहर वासियों से अपील की है कि जो भी संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये है। वे स्वयं आगे आ कर जांच करे जिससे शहर भी और आपके परिवार भी इस बीमारी से सुरक्षित रहें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews