राहत की खबर: नीमच में 14 लोगों ने जीती Corona से जंग, वापस लौटे घर

राहत की खबर: नीमच में 14 लोगों ने जीती Corona से जंग, वापस लौटे घर

नीमच।श्याम जाटव

कोरोना की दहशत में जी रहे लोगों के लिये राहत भरी खबर है। सोमवार को बड़ी खुशबर मिली। जिस तरह 8 मई को कोरोना बम विस्फोट में एक साथ 15 नए पॉजिटिव मिलने से शहर में संक्रमण बढ़ गया था और शहरवासियों में भी दहशत बैठ गई थी। उसी तरह 18 मई को यह दहशत बड़ी राहत में बदल गई।

जिसमें मेहनोत नगर कंटेनमेंट जोन से प्रधान परिवार के 8 तथा घंटाघर कंटेनमेंट से साहनी परिवार से 6 सदस्यों समेत कुल 14 लोगों ने काेरोना की जंग जीत ली है। जिन्हें सोमवार को जिला प्रशासन ने स्वस्थ्य घोषित कर ताली बजाकर स्वागत किया और घर भेज दिया। अब नीमच में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने लगा है और ठीक होने वालाें की रफ्तार भी तेज हो गई है। अब तक कुल 52 मरीज नीमच के कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें से 23 ठीक होकर घर जा चुके है और एक की इंदौर में मृत्यु हो गई। यानी अब 28 ही एक्टिव मरीज अस्पताल व कोविड केयर सेंटर में बचे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews