अब माइक के जरिये Corona से बचाव की अपील, नगर निगम ने रवाना किये ऑटो रिक्शा

अब माइक के जरिये Corona से बचाव की अपील, नगर निगम ने रवाना किये ऑटो रिक्शा

ग्वालियर ।अतुल सक्सेना

शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1707 होने और रोज बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीजों के सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने शहर में जागरुकता अभियान शुरू किया है। इसके लिए माइक लगे 10 ऑटो रिक्शा शहर में चलाये जा आरहे हैं जो लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बता रहे हैं।

कोरोना वायरस से बचने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से एक विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रचार-प्रसार के माध्यम से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा शहर भर के गली गली में मोहल्लों में घूम कर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए विशेष सावधानियां रखने की सलाह दी जा रही है । जिससे नागरिक स्वयं को जागरूक हों तथा दूसरों को भी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करें । इस हेतु नगर निगम द्वारा 10 ऑटो रिक्शा माईकिंग के साथ शहर भर में घुमाई जा रहे हैं, जिन्हें रविवार को अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव ने फूल बाग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। । नगर निगम ग्वालियर द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जानकारियां दी जा रही है कि….

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी चीज को हाथ लगाने के बाद करीब 20 सेकंड तक हाथों को अच्छे से धोएं।

कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें, जुकाम या खांसी से पीड़ित व्यक्ति से करीब 2 मीटर की दूरी रखें

आंख, मुंह या नाक पर बार-बार हाथ न लगाएं। साबुन या सैनिटाइजर से हाथों को अच्छी तरह साफ करते रहें।

फोन या दूसरी जरूरी चीजें जिनका आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनमें भी सफाई का विशेष ध्यान रखें।

खांसी या छींक आने के दौरान अपने मुंह को टिशू पेपर से कवर करें और उसे तुरंत किसी बंद डस्टबिन में फेंक दें।

अगर आपको बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या है और आप पिछले 14 दिनों में इस वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति से मिले हों तो इसे नजरअंदाज ना करें। अपने डॉक्टर को तुरंत पूरी जानकारी दें।

किसी भी भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें या बहुत जरूरत होने पर ही घर से निकलें।

अगर आपको कोरोना वायरस के संकेत दिख रहे हैं तो टेस्ट कराएं और तब तक किसी भी व्यक्ति के नजदीक न जाएं। इससे बढ़ते खतरे को रोकने में आसानी होगी।

खूब सारा पानी पिएं, लोगों से हाथ ना मिलाएं और किसी से बेवजह मिलने से बचें ।

खांसी आते वक्त अगर आपके पास टिशू पेपर या रूमाल नहीं है तो अपने हाथ की बाजू से मुंह ढकें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews