DEWAS: 1 डॉक्टर समेत 2 कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा बढ़कर 34 हुआ

DEWAS: 1 डॉक्टर समेत 2 कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा बढ़कर 34 हुआ

देवास।सोमेश उपाध्याय।

कोरोना संक्रमण(corona virus) पर काबू पाने केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार(shivraj sarkar) हर संभव प्रयास कर रही है। बावजूद कोरोना के मामले बढ़ने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। कोरोनावायरस का संक्रमण देवास(dewas) में पैर पसारता ही जा रहा है। आज शुक्रवार को सिविल लाइन क्षेत्र में नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

दरअसल,  देवास के वासुदेवपुरा की महिला और सिविल लाइन क्षेत्र में नर्सिंग होम का संचालन करने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। देवास में अब तक 32 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से अब एक्टिव केस 13 हो गए हैं। दो लोगों को इंदौर की संख्या में प्रशासन द्वारा दर्ज किया जा रहा हैl रिपोर्ट के अनुसार वासुदेव पुरा निवासी और कुलकर्णी नर्सिंग होम के डॉक्टर प्रसन्ना कुलकर्णी की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इस वायरस से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है,ऐसे कुल मिलाकर अबतक 32 लोग जिले में कोरोनावायरस पॉजिटिव से संक्रमित हो गए है।अच्छी बात यह है कि 34 में से 13 मरीज काेरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं।

मध्य प्रदेश : रेड जोन वाले 9 जिले
– इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्व निमाड़ (खंडवा), देवास, ग्वालियर

ऑरेंज जोन वाले 19 जिले
खरगोन, रायसेन होशंगाबाद, रतलाम, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, आलीराजपुर, टीकमगढ़, शहडोल, श्योपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना,

ग्रीन जोन वाले 24 जिले
रीवा, अशोकनगर, राजगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, निवाड़ी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews