अब इस पूर्व मंत्री ने खुद को किया आइसोलेट, कमलनाथ की PC में थे मौजूद

Now-the-Congress-leader-has-given-resignation

भोपाल।
कमलनाथ की पीसी में मौजूद पत्रकार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मीडियाकर्मियों और नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। वार्ता में मौजूद हर पत्रकार, नेता और अधिकारी चिंतित है इसलिए वो सावधानी बरत रहे हैं। अब पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद से कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

दरअसल, सचिन यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि 20 मार्च को कमलनाथ जी की आयोजित प्रेसवार्ता में मौजूद एक पत्रकार साथी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं,इसीलिए सावधानी के तौर पर मैं सेल्फ़-आइसोलेशन में हूँ एवं पत्रकार साथियों से भी अनुरोध है अपना ख्याल रखें। मैं सरकार के सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहा हूँ और आप भी करें।

बता दे कि गुरुवा को वार्ता में मौजूद ग्वालियर के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने भी खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। वही पूर्व पशुपालन मंत्री और भितरवार कांग्रेस विधायक लाखन सिंह ने भी अपना मेडिकल चेकअप कराया था।हालांकि उन्हें डॉक्टर ने सब सामान्य बताया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews