“सिंधिया” के बयान पर ‘लक्ष्मण सिंह’ का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात

“सिंधिया” के बयान पर ‘लक्ष्मण सिंह’ का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात

भोपाल।

मध्य प्रदेश में लगातार राजनीतिक गलियारे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जहां एक तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया खुलकर राजनीतिक मैदान में सामने आ गया है वहीं दूसरी तरफ उनके द्वारा लगातार किए जा रहे कांग्रेस पर वार कांग्रेसी नेताओं को हजम नहीं हो रहा। ऐसे में अब सिंधिया के बयान पर दिग्विजय सिंह के भाई एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने बड़ा हमला बोला है।

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस की पूरी सरकार को भ्रष्टाचार करने के मामले में गिरते हुए सीनियर विधायक लक्ष्मण सिंह ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा यदि कांग्रेस के 15 माह के कार्यकाल मैं सभी भ्रष्ट थे तो वह भी उसी सरकार में रहे हैं। उनके साथ गए सारे विधायक जो दोबारा मंत्री बनाए गए हैं वह भी भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे होंगे। ऐसे में भ्रष्टाचारी मंत्री को दोबारा मंत्र बनाना क्या भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना नहीं है। इसके साथ ही लक्ष्मण सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जितने भी कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर मंत्री बने हैं वह सब के सब बेईमान है और इनका साक्षात प्रमाण उनके पास है। लक्ष्मण सिंह ने कहा है वह यह प्रमाण प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा तक को मौजूद करवा सकते हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यदि सिंधिया और उनके जैसे नेताओं को लगता है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकार थी तो वह 15 माह के कार्यकाल की लोकायुक्त सीबीआई से जांच करा सकते हैं।

बता दें कि मंगलवार को उमा भारती से मुलाकात करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि प्रदेश की जनता का अब कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है।इसके साथ ही सिंधिया ने कहा था कि प्रदेश में 15 महीने से वल्लभ भवन में पूरी भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकार चल रही थी। कांग्रेस सरकार में ना कोई जन सेवा का काम हुआ और ना ही तब की प्रदेश सरकार कोरोना पर ही काबू कर सकी। हालांकि सिंधिया के इस बयान के बाद लक्ष्मण सिंह का पलटवार करना यह तो साफ जाहिर कर चुका है कि कांग्रेस से हर तरफ से मोर्चा संभाले हुए हैं और वह किसी भी स्थिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं कांग्रेस से बागी हुए विधायकों को छोड़ने वाले नहीं हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews