मरीज के परिजन ने डॉक्टर के साथ की मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़

मरीज के परिजन ने डॉक्टर के साथ की मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़

अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी

जिला चिकित्सालय में डाक्टर के साथ मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। ड्यूटी डॉक्टर विजय मण्डलोई के साथ मरीज के परिजन ने अभद्रता व मारपीट की और हॉस्पिटल मे तोड़फोड़ भी की।

अलीराजपुर कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर से मारपीट करने वाले युवक को पकड लिया है ओर शासकीय कार्य मे बाधा सहित विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टर के अनुसार सड़क दुर्घटना मे दो लोगो अस्पताल लाया गया था जिसमे से एक युवक की पहले ही मौत हो चुकी थी ओर एक घायल था। डॉक्टर मण्डलोई ने बताया की वे मरीज का चेकअप ही कर रहे थे उनके साथ परिजन ने ये मारपीट करना शुरू कर दिया। हादसे के बाद सभी डॉक्टर अलीराजपुर कोतवाली थाने पर पहुचे ओर मामला दर्ज करवाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews