
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP By-election) से पहले राजनेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किस तरह मर्यादा को ताक पर रखकर बयानबाजी कर रहे हैं, इसका नजारा सांवेर में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट की मीटिंग में देखने को मिला जहां भाजपा नेता और पूर्व मण्डी अध्यक्ष सोमेश्वर पटेल (BJP leader and former Mandi president Someshwar Patel) के पटवारियों के लिए बोल बिगड़ गए और उन्होंने जूते मारने की बात तक कह डाली। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही जहां भाजपा में हड़कंप मच गया है, वही कांग्रेस को बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया है, जिसको लेकर अब शिवराज सरकार और भाजपा की घेराबंदी की जा रही है।
दरअसल, एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने यह वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे है पटवारी गांवों में सर्वे करने नही आएंगे तो जूते खाएंगे। बताया जा रहा है कि पटेल सिलावट की चुनावी सभा में गांव में सर्वे को लेकर बात कर रहे है। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई, वही वीडियो वायरल हो गया। कांग्रेस ने भी ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा नेता के बिगड़े बोल, पटवारियों के लिये बोले अपशब्द।इंदौर के भाजपा नेता और पूर्व मण्डी अध्यक्ष सोमेश्वर पटेल द्वारा पटवारियों के लिये बोले गये ये अमर्यादित और बेहद आपत्तिजनक शब्द भाजपा के अहंकार का चरम है । “सब याद रखा जायेगा”
बता दे कि उपचुनाव से पहले एक के बाद एक वीडियो-विवादित बयान मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे है। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस दोनों के नेता मर्यादा भूल बयान दे रहे है, जो मीडिया में चर्चाओं का विषय बन गया है। हाल ही में मुंगावली से कांग्रेस नेता का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो युवक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे है और कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की धमकी दे रहे है। वही भांडेर के कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के जाति विशेष को लेकर दो विवादित बयान सियासी गलियारों में हलचल पैदा किए हुए है।
भाजपा नेता के बिगड़े बोल,
—पटवारियों के लिये बोले अपशब्द;इंदौर के भाजपा नेता और पूर्व मण्डी अध्यक्ष सोमेश्वर पटेल द्वारा पटवारियों के लिये बोले गये ये अमर्यादित और बेहद आपत्तिजनक शब्द भाजपा के अहंकार का चरम है।
“सब याद रखा जायेगा” pic.twitter.com/ibv7nm5O51
— MP Congress (@INCMP) October 2, 2020
ये भी पढे…… नशे में धुत्त कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल, पार्टी के पक्ष में वोट देने युवक को पीटा, गाली-गलौच
कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया का एक और विवादित बयान, बोले- हम और मुसलमान एक ही पिता की संतान
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

