वैक्सीनेशन के दूसरे चरण से पहले पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, लगवाएंगे टीका

MP News

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन (corona vaccination) अभियान का पहला चरण अब समाप्ति की ओर है। पहले चरण के सफल अभियान के बाद पीएम मोदी (pm modi) और केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है।

दरअसल देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें देशभर के फ्रंटलाइन वर्कर्स का कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। जबकि दूसरे चरण की शुरुआत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा कि दूसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक सभी मुख्यमंत्रियों सहित विधायक, सांसद, मंत्रियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 50 वर्ष से अधिक उम्र के सभी सांसद, विधायक और मुख्यमंत्रियों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब वैक्सीनेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

Read More: MP: 10 महीने में हुए 3 हजार से अधिक तबादले, पोर्टल पर इस विभाग में सबसे अधिक पेंडिंग आवेदन

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को भी टीकाकरण अभियान के दूसरे फेज में कोरोना टीका लगाया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के पांचवें दिन कुल 1 लाख 12 हजार 007 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ। जिसके साथ ही देश भर में अब तक कुल 7 लाख 86 हजार से अधिक स्वस्थकर्मियों को टीकाकरण किया जा चुका है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews