अंतरिक्ष में PM नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर कांग्रेस का तंज, कही ये बड़ी बात

cabinet meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 2021 का पहला रॉकेट अंतरिक्ष में रवाना कर एक इतिहास रचा।  ISRO के इस मिशन ब्राजील के मुख्य सेटेलाइट एमेजोनिया के अलावा PSLV रॉकेट के जरिये 18 अन्य सेटेलाइट अंतरिक्ष भेजे गए। जिसका जश्न पूरा देश मना रहा है। लेकिन  कांग्रेस (Congress) ने ख़ुशी जताते हुए तंज भी कसा है। कांग्रेस (Congress) ने अंतरिक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तस्वीर भेजे जाने पर आपत्ति जताई है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तस्वीर सेटेलाइट के जरिये अंतरिक्ष में भेजे जाने पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया – यह आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा है, #ISRO ने नैनो सेटेलाइट से PM नरेंद्र मोदी की तस्वीर और भगवत गीता की प्रति अंतरिक्ष में भेजी है।  गीता तो ठीक, मोदी ने ऐसा कौनसा तीर मार दिया कि उनका फोटो अंतरिक्ष में लटका दिया। ये किसी गंभीर जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता, कि वह हर वक्त आत्ममुग्ध रहे।

ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली को-वैक्सीन की पहली डोज, लोगों से की ये अपील

दरअसल PSLV रॉकेट से सेटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे गए 19 सेटेलाइट में चेन्नई की स्पेस किड्स इंडिया (SKI) का सतीश धवन सेटेलाइट भी शामिल है। इस सेटेलाइट के शीर्ष पैनल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी गई है इसके साथ ही स्पेस किड्स इंडिया (SKI) एसडी कार्ड में भगवद गीता को भी भेजा गया है। कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) की तस्वीर भेजे जाने पर तंज कस रही है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews